न्यूज डेस्क: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 के अनुसार, भारत में एक राष्ट्रपति होगा। भारत का राष्ट्रपति देश में सर्वोच्च अधिकारी होता हैं और उसे देश का पहला नागरिक भी कहा जाता है। जनवरी 2016 के पहले भारत के राष्ट्रपति को 1.5 लाख रुपये प्रति महीने सैलरी मिलती थी। लेकिन 2017 में इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति महीने किया गया। वेतन के अलावा राष्ट्रपति को अन्य भत्ते भी मिलते हैं जिनमें मुफ्त चिकित्सा, आवास और उपचार सुविधा (जीवन भर) शामिल हैं। इसके अलावा भारत सरकार हर साल उनके अन्य खर्चों जैसे आवास, स्टाफ, खाने-पीने और अतिथियों की मेजाबनी पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च करती है।
राष्ट्रपति के मौजूदा वेतन और भत्तों की सूची इस तरह से है।
1. उनको हर महीने 5 लाख रुपये सैलरी मिलती है। इस रकम पर टैक्स नहीं लगता है।
2. उनको मुफ्त चिकित्सा सुविधा और आवास मिलते हैं।
4. राष्ट्रपति के जीवनसाथी को भी हर महीने 30,000 रुपये सेक्रटेरियल असिस्टेंस के तौर पर मिलता है।
रिटायरमेंट के बाद।
1. उनको हर महीने 1.5 लाख रुपये पेंशन मिलता है।
2. राष्ट्रपतियों के जीवनसाथियों को हर महीने 30,000 रुपये सेक्रटेरियल असिस्टेंस के तौर पर मिलता है।
3. एक फर्निश्ड रेंट फ्री बंगला
4. दो फ्री लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन
5. स्टाफ खर्च के लिए हर साल 60,000 रुपये
6. रेल या विमान से यात्रा फ्री। एक आदमी को साथ भी ले जा सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment