आज के वर्तमान समय में जब महिलाएं बच्चे की प्लानिंग करती हैं तो उनके मन में इस बात को जानने की सबसे ज्यादा इच्छा रहती हैं की वो गर्भवती हैं या नहीं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण के बारे में ताकि महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .एग फर्टाइल होने यानी प्रेग्नेंसी शुरू होने के एक सप्ताह के अंदर महिला को शरीर में ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस होने पर उन्हें बार-बार आराम करने की इच्छा होती है। ये प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण होते हैं। ऐसी लक्षण दिखाई देने पर महिलाएं प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर करें और डॉक्टर की सलाह लें।
2 .प्रेग्नेंसी के बारे में पता लगाने के लिए पीरियड डेट का ट्रैक रखना बेहद जरूरी है। डेट के एक महीने के बाद पीरियड्स मिस हो जाना प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण होते हैं। इस स्थिति में डॉक्टर के पास जाकर प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाना सही माना जाता हैं।
3 . जब कोई महिला गर्भवती हो जाती हैं तब उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनिक बदलाव होते हैं। इस बदलाव के कारण महिलाओं को उल्टी और मितली की समस्या होती हैं। साथ ही साथ उनमे चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। ये प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण होते हैं।
4 .प्रेगनेंट होने पर महिलाओं को सिर दर्द, पीठ में दर्द, चक्कर आना, कब्ज की समस्या होने लगती हैं। इस स्थिति में महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और प्रेग्नेंसी टेस्ट करानी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment