1700 ईस्वी में भारत था दुनिया का सबसे अमीर देश, जानें कितना था पैसा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत की गिनती दुनिया के गरीब देशों में होती हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब भारत दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में सबसे आगे था। 1700 में भारत अकेला दुनिया की 22.6 फ़ीसद दौलत पैदा करता था, जो तमाम यूरोप के समग्र हिस्से के तक़रीबन बराबर थी. लेकिन यही हिस्सा 1952 में घिर कर 3.8 फ़ीसद रह गया.
पत्रकार मेहनाज़ मर्चेन्ट की रिसर्च बताती हैं की अंग्रेज़ों के दो सौ साल के शोषण ने भारत को गरीब बना दिया।इनके मुताबिक़ 1757 से लेकर 1947 तक अंग्रेज़ों के हाथों भारत को पहुंचने वाले आर्थिक नुक़सान की कुल रक़म 2015 के फ़ॉरेन एक्सचेंज के हिसाब से 30 खरब डॉलर बनती है.

इतना ही नहीं भारत शायद दुनिया का एकलौता ऐसा देश हैं जिसे दुनिया के कई आक्रमणकारियों ने यहां लूट पाट मचाई हैं। ज़रा एक मिनट रूक कर इस रक़म का अंदाज़ा लगाने की कोशिश कीजिए. नादिर शाह सिर्फ दिल्ली को दिल्ली से 143 अरब डॉलर की लूट की थी। इससे आप ये अनुमान लगा सकते हैं की प्राचीन काल में भारत कितना अमीर रहा होगा। 

मेहनाज़ मर्चेन्ट की रिसर्च के अनुसार दुनिया के कई देश भारत को सोने की चिड़ियां कहते थे। ये कोई कल्पना नहीं बल्कि हकीकत थी। अगर दुनिया के देश भारत को आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचाते तो आज के वर्तमान समय में दुनिया की 30 फीसदी संपत्ति अकेले भारत के पास होती। 

0 comments:

Post a Comment