न्यूज डेस्क: भारत के कई सारे हवाई अड्डे हैं जिससे प्रतिदिन कई सारे एरोप्लेन उड़ते हैं और लोग हवाई सफर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा कौन सा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के बारे में तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
भारत के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में सबसे ऊपर है, देश की राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं। IGI एयरपोर्ट पर सत्र 2017-18 में 6,56,91,662 यात्रियों का आवागमन रहा, तो वहीं 4,41,299 राही विमानों का संचालन हुआ।
2. छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुम्बई
छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्थानों के लिए कार्य कर रहा है। छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से साल 2017-18 में 4,84,96,430 यात्रियों ने ट्रेवल किया, वहीं विमानों का कुल संचालन 3,20,689 रहा।
3. केम्पेगोड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बैंगलोर
भारत के तीसरा सबसे व्यस्त केम्पेगोड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बैंगलोर का हैं। यहां 2017-18 में यात्री संचालन 2,69,10,431 रहा है, वही अगर बात विमानों के संचालन करें तो इनकी संख्या 1,96,560 रही।
4. चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चेन्नई
दक्षिण भारत और दक्षिण एशिया के लोगों के लिए मुख्य एवं महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार माना जाने वाला चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हिंदुस्तान के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। यह भारत का चौथा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा हैं। वर्ष 2017-18 में यहां यात्री संचालन करीब 2,03,61,482 रहा था।
5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता
नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा भारत के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक है। व्यस्तता के मामले में ये पांचवे नंबर पर हैं। वित्त वर्ष 2017 -18 में यहां यात्रियों की खासी आवाजाही रही थी, यात्रियों की संख्या लगभग 1,98,92,524 रही।
0 comments:
Post a Comment