हेल्थ डेस्क: कोरोना का संक्रमण दुनिया के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गया हैं। ये समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं जो इंसान के लिए बहुत खतरनाक हैं। ब्रिटेन में एक नवजात कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ये वायरस महिला से उसके बच्चे में आया हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि भी की जा चुकी हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने का ऐसा पहला मामला हैं।
जांच परिणाम सकारात्मक आने के बाद वह दुनिया का सबसे कम उम्र का पहला मरीज बन गया है। मां की स्थिति बच्चे की तुलना में ज्यादा गंभीर है। दोनों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। इससे डॉक्टरों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं।
लंदन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिला को निमोनिया जैसे लक्षण सामने आने पर कुछ दिन पहले ही अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसकी जांच के परिणाम प्रसव के बाद सामने आए। डॉक्टरों ने प्रसूता के जांच परिणाम सकारात्मक पाए जाने के बाद तुरंत बाद नवजात का भी परीक्षण किया था। तब उसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई। जो मेडिकल साइंस को भी हैरान कर रही हैं।
फिलहाल डॉक्टर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि नवजात को वायरस के संक्रमण ने कैसे पकड़ा। वह गर्भ में संक्रमित हुआ या जन्म के दौरान, यह गंभीर विषय है। डॉक्टर इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
0 comments:
Post a Comment