चीन ने लिखी मुसलमानों की बर्बादी, करता है सबसे ज्यादा जुर्म

न्यूज डेस्क: चीन में मुसलमानों के साथ क्रूरतम यातनाओं की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में है। चीन के शिनजियांग प्रांत में मौजूद 20 लाख से अधिक उइघर मुसलमानों के मानवाधिकार उल्लंघन का मामला संयुक्त राष्ट्र महासभा में तब उठाया गया जब पाकिस्तानी ने भारतीय प्रांत जम्मू-कश्मीर में मुस्लिमों की हालत पर राग अलापने की कोशिश की।
अमेरिका ने पाकिस्तान से पूछा ​है कि आपको सिर्फ कश्मीर के मुसलमानों की चिंता क्यों ​है, चीन के मुसलमानों की चिंता क्यों नहीं है? इस दौरान पकिस्तान से यह भी पूछा गया कि उन्हें सिर्फ कश्मीर में मानवाधिकार के मामलों को लेकर चिंता है या चीन में मुसलमानों के भयावह हालात पर भी कुछ कहना है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की 74वीं जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के चीन के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाने को लेकर सवाल किए। एलिस वेल्स ने कहा कि चीन के जिनजियांग प्रांत में करीब 10 लाख मुसलमानों को बंदी बनाया गया, लेकिन पाकिस्तान वह मसला कभी नहीं उठाता, लेकिन कश्मीर के मुसलमानों के मुद्दे का अंतरार्ष्ट्रीयकरण करना चाहता है। एलिव वेल्स का इतना कहना था कि भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा पूरी तरह से फेल हो गया।

0 comments:

Post a Comment