न्यूज डेस्क :अमेरिका के बाद भारत और चीन दुनिया में सबसे तेज गति के साथ विकास कर रहे हैं। साइंस टेक्नोलॉजी और अर्थववस्था में आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति के साथ बढ़ रहा हैं। भारत की शांति की निति भी उसे दुनिया में एक ताकतवर देश के रूप में पेस कर रहा हैं।
चीन की एक रिपोट की मानें तो आज दुनिया के सभी शक्तिशाली देश अमेरिका, फ़्रांस, रूस, ब्रिटेन, इजराइल भारत के अच्छे दोस्त हैं। चीन की थिंक टैंक इनबॉउंड और चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी साझा रिपोर्ट में कही है की अमेरिका मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और चुनौतियों से निपटने में नाकाम रहा है, इसलिए वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था की कमान संभालने के लिए चीन और भारत को आगे आना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की खरीदारी की क्षमता भारत की कुल जीडीपी से भी 3 गुना ज्यादा है और यही बात भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था की मुख्य केंद्र में ला खड़ा करती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत को विश्व का नेतृत्व करने के लिए केवल आपसी सहयोग और राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। अगर चीन और भारत वैश्विक मंच का नेतृत्व करने के लिए एक साथ आते हैं तो GDP व PPP (purchasing power parity) दोनों का नेतृत्व कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत जैसी उभरती शक्तियां मौजूदा विश्व व्यवस्था में बुनियादी बदलाव ही नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में क्रांति ला सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत शंघाई सहयोग संगठन, यूरोपीय यूनियन जैसे कई क्षेत्रीय समझौतों पर साथ काम करके दुनिया की कई चुनौतियों से निपट सकते हैं। इस रिपोर्ट में चीन और भारत को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। इतना ही नहीं इस रिपोट में ये बताया गया हैं की आज भारत की बातों का पूरी दुनिया सम्मान करती हैं।
0 comments:
Post a Comment