न्यूज डेस्क: समलैंगिक विवाह ज्यादा तर बड़े शहरों में देखने और सुनाने को मिलता हैं। लेकिन अब छोटे शहरों में भी ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। इस बार एक बड़ी खबर बिहार के बेतिया से आ रही हैं जहां के दो लड़कियों ने आपस में समलैंगिक विवाह किया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना में देर शाम दो लड़की पहुंची और वो दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी बता रही थी। साथ ही साथ उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। उसने पुलिस को बताया की हमने जालंधर के न्यायालय में समलैंगिक विवाह किया हैं और हम एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। लड़की की बात पर पुलिस भी कुछ समय के लिए हैरान हो गई।
खबर के मुताबिक परिवार वाले इस रिश्ते को मानने से इंकार कर रहे हैं। लेकिन दोनों लड़कियां ये कह रही हैं की वो एक दूसरे के बैगेर नहीं रह सकती हैं। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों प्रेमीयुगल को रामनगर स्थित घर पर भेज दिया है। बेतिया जैसे छोटे इलाकों में इसतरह की घटना से आम लोग हैरान हैं। लेकिन कानून की नजरों में समलैंगिक विवाह को भी मान्यता दिया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment