भारत बना रहा परमाणु मिसाइल, 8000 km तक भेद डालेगा दुश्मनों का किला

न्यूज डेस्क: भारत अपने दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए परमाणु हथियारों से लैस मिसाइल बना रहा हैं। एक रिपोट के मुताबिक DRDO की तैयारी जल्द से जल्द K5 और K6 मिसाइलों के परीक्षण की है जिनकी रेंज 5000 और 6000 किलोमीटर है।

मिली जानकारी के मुताबिक भारत 5000 से 8000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 मार्क टू मिसाइल के निर्माण पर भी काम कर रहा है। DRDO के वैज्ञानिक और इंजीनियर इस मिसाइल को बनाने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

आपको बता दें की K यानी कलाम सीरीज की मिसाइल हैं जिनका नाम K5 और K6 है। भारत बहुत जल्द इन मिसाइलों का टेस्ट कर सकता हैं। खबर के मुताबिक K5 की रेंज 5000 किलोमीटर है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी बात यह है की  K5 मिसाइल की क्षमता 1 टन विस्फोटक ले जानें की हैं। यानि की ये मिसाइल पुरे पाकिस्तान को साफ कर सकता हैं।

जबकि K6 की रेंज 6000 किलोमीटर से ज्यादा होगी। K6 सॉलिड फ्यूल MIRV सक्षम मिसाइल होगी जिसका मतलब है कि एक मिसाइल फायर होगी जो कई मिसाइलों में तब्दील हो जाएगी। इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत यह है की K6 की क्षमता 2-3 टन विस्फोटक ले जाने की होगी। इसे दुनिया का सबसे घातक मिसाइल माना जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment