बृहस्पतिवार के व्रत से होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण, ऐसे करें पूजा

धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार बृहस्पतिवार का  दिन भगवान विष्णु का होता हैं। जो लोग इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तथा उनके लिए व्रत रखते हैं उनके जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं तथा उनके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें। तो आइये जानते हैं।

1 .अगर आप बृहस्पतिवार को व्रत रखते हैं तो आप कम से कम 7 गुरूवार तक उपवास जरूर रखें। इससे आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा।

2 .बृहस्पतिवार बार को सुबह में स्नान करने के बाद फल, फूल पीले वस्त्रादि से बृहस्पतिदेव और विष्णुजी की पूजा करनी चाहिए। इससे इंसान की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

3 .बृहस्पतिवार के दिन पूजा के दौरान केले का प्रसाद बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा में केला और तुलसी को जरूर शामिल करें।

4 .भगवान विष्णु को पीला कपड़ा बहुत पसंद आता हैं। इसलिए आप इस दिन पूजा में पीला कपड़ा पहने। इससे आपको लाभ ही लाभ होगा।

5 .बृहस्पतिवार को उपवास के दौरान श्री हरि विष्णु की व्रत कथा सुननी चाहिए। या उनके मंत्रों का जाप करनी चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment