न्यूज डेस्क: साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शी जिनपिंग ने अपने सैनिकों को कहा है की वो युद्ध के लिए तैयार रहें। खबर के मुताबिक साउथ चाइना सी और भारत के साथ बढ़ रहे तनाव को देखते हुए जिनपिंग ने अपने सैनिकों को आदेश दिया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी पर प्रकाशित शी के बयान में कहा गया है, 'आपको अपना दिमाग और पूरी ऊर्जा युद्ध की तैयारी के लिए लगाना चाहिए और हमेशा बेहद सतर्क रहें। शी जिनपिंग ने अपने सैनिकों से कहा है की वो अपने प्रशिक्षण के मानकों और लड़ाकू क्षमता को बढ़ाएं।
इतना ही नहीं चीन ने ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका को भी चेतावनी दी हैं। साथ ही साथ कहा है की अमेरिका ताइवान को आधुनिक हथियार देना बंद करें। अमेरिका को तत्काल अपने ताइवान को हथियार बेचने की योजन को रद्द करनी चाहिए बरना इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।
दरअसल चीन ताइवान को अपने नियंत्रण में लाना चाहता है और इसके लिए जरूरी है की वो सेना का भी इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन अमेरिका ताइवान को आधुनिक हथियार सप्लाई कर रहा हैं। जिससे चीन की मनसा खत्म होती जा रही हैं।
0 comments:
Post a Comment