रेलवे ने जारी किया पूजा स्पेशल ट्रेनों का शिड्यूल, यहां देखें पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क: रेलवे ने त्यौहारों को देखते हुए कई पूजा स्पेशल ट्रेने चलाने का निर्णय लिया हैं। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों का शिड्यूल भी जारी कर दिया गया हैं। जो लोग अपने घर जाना चाहते हैं तो वो IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करें और इन ट्रेनों से यात्रा करें। 

1 .गाड़ी संख्या 03185 का परिचालन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा।

2 .गाड़ी संख्या 03186 जयनगर-सियालदह स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

3 .गाड़ी संख्या 03019 हावड़ा-काठ गोदाम स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। 

4 .गाड़ी संख्या 03020 काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल 22 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

5 .गाड़ी संख्या 03021 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल का परिचालन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक होगा। 

6 .गाड़ी संख्या 03022 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल का परिचालन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन होगा।

7 .गाड़ी संख्या 02331 हावड़ा-जम्मू तवी स्पेशल 20 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को हावड़ा से जम्मू तवी के लिए चलेगी।

8 . गाड़ी संख्या 02332 जम्मू तवी-हावड़ा स्पेशल का परिचालन 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं रविवार को होगा।

0 comments:

Post a Comment