न्यूज डेस्क: बंगाल की खाड़ी में गहरे दवाब बनने से देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती हैं।
खबर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के कारण मध्य प्रदेश में भी मानसून एक्टिव हो गया हैं। मौसम विभाग ने यहां के लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग के मुताबिक केरल, छत्तीसगढ में भी बारिश हो सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण ओडिशा से सटे झारखंड राज्य में भी बारिश की संभावना है। साथ ही साथ , आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना दिखाई दे रही हैं।
मौसम विभाग ने इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सावधान करने को कहा हैं। आपको बता दें की देश में बारिश का मौसम एक जून से 30 सितम्बर तक होता है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में दवाब बनने से कुछ दिन और बारिश होने की सम्भावना हैं।
0 comments:
Post a Comment