आवेदन की अंतिम तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा 22 मार्च 2021 तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।
पदों का विवरण: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने अग्रगामी के 938 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
उम्मीदवारों की योग्यता: बता दें की पुलिस विभाग के इन पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए।
वेतनमान: 18800-48700 रुपये प्रतिमाह।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट: http://wbpolice.gov.in/
ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जा कर पहले नोटिस पढ़ें फिर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। इससे आवेदन करने में आसानी होगी। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि की 22 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। ये प्रक्रिया 22 मार्च तक चलेगी।

0 comments:
Post a Comment