जिस घर में होती हैं ये तीन चीजें, वहां नहीं आता सुख और शांति

धर्म डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी लोग चाहते हैं की उनके घर में सुख और शांति बनी रहे। लेकिन कभी कभी घर में कुछ ऐसे दोष उत्पन हो जाते हैं। जिससे की घर में सुख और शांति नहीं आती हैं। साथ ही साथ घर में नकारात्मक शक्तियों का असर बना रहता हैं।

जिस घर में होती हैं ये तीन चीजें, वहां नहीं आता सुख और शांति। 

1 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कबूतरों का घोंसला बनाना शुभ नहीं होता हैं। इससे घर में संकट और गृहकलह का जन्म होता है। साथ ही साथ इंसान के दैनिक जीवन में कई तरह की समस्या जन्म लेने लगती हैं। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें।

2 .बता दें की वास्तुशास्त्र में नल से पानी का टपकना अशुभ माना गया हैं। इससे इंसान को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता हैं और घर की तरक्की रुक जाती हैं। इसलिए अगर आपके घर में नल से पानी टपकता हैं तो इसे तुरंत ठीक करें।

3 .घर में टूटे हुए सीसे और सूखा हुआ फूल का होना अशुभ माना जाता हैं। इससे इंसान को धन की हानि होती हैं और घर की सुख, शांति चली जाती हैं।  इसलिए अगर आपके घर में ऐसी चीजें हैं तो आप जल्द से जल्द इसे घर से बाहर कर दें।

0 comments:

Post a Comment