खबर के मुताबिक सरकारी राशि के गबन एवं गड़बड़ी में पटना जिले के 11 मुखिया दोषी पाए गए हैं। इन मुखिया पर कारवाई शुरू हो चुकी हैं। बता दें की ये मुखिया इस बार बिहार पंचायत चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि इसका अंतिम निर्णय जिलाधिकारी को लेना है।
पटना जिले में 11 मुखिया के साथ साथ 52 वार्ड सदस्यों पर भी गंभीर आरोप हैं। इन सभी पर कारवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इन मुखिया और वार्ड सदस्यों ने सरकारी योजना में आई राशि में कई तरह के धांधली किये हैं और दोषी पाए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा था की जिस पंचायत में नल-जल योजना का काम पूरा नहीं हुआ हैं उस पंचायत के मुखिया को पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगा दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment