खबर के अनुसार शामली-गोरखपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर यूपी का तीसरा सबसे बडा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे होगा। करीब 35,000 करोड़ रुपये की लागत से इस नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तेजी से तैयारी की जारी रही हैं।
केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए जल्द ही निविदाएं जारी की जाएंगी। इसके बाद इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।
इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे।
यह एक्सप्रेस-वे शामली जिले के गोगवान जलालपुर के पास से शुरू होकर गोरखपुर तक प्रस्तावित है। यह यूपी के अयोध्या, संतकबीरनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर जिले से होते हुए गुजरेगा।

0 comments:
Post a Comment