बक्सर के रास्ते अब पटना-इंदौर स्पेशल 26 अगस्त तक चलेगी

न्यूज डेस्क: बक्सर के रास्ते चलने वाली पटना-डॉ. अंबेडकर नगर(इंदौर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 26 अगस्त तक चलेगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के परिचालन को 26 अगस्त तक बहाल करने का फैसला किया हैं।

खबर के अनुसार पटना-डॉ. अंबेडकर नगर(इंदौर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त तक, वहीं डॉ. अंबेडकर नगर(इंदौर)-पटना साप्ताहिक स्पेशल 21 जुलाई से 25 अगस्त 2023 तक संचालित होगी। आप चाहें तो इस ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : पटना जंक्शन, दानापुर रेलवे स्टेशन, आरा रेलवे स्टेशन, बक्सर रेलवे स्टेशन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन, मानिकपुर जंक्शन, सतना रेलवे स्टेशन, कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन, दमोह रेलवे स्टेशन, सागर रेलवे स्टेशन, बीना जंक्शन, विदिशा रेलवे स्टेशन, संत हिरदारामनगर रेलवे स्टेशन, मक्सी जंक्शन रेलवे स्टेशन, उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन, देवास जंक्शन, इन्दौर जंक्शन, डॉ अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन। 

ट्रेन का शेड्यूल। 

ट्रेन संख्‍या 09343 : डॉ. अंबेडकर नगर(इंदौर)-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 25 अगस्त 2023 तक बहाल की जाती हैं।

ट्रेन संख्‍या 09344 : पटना-डॉ. अंबेडकर नगर(इंदौर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 26 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाती हैं।

0 comments:

Post a Comment