खबर के अनुसार में यूपी के इन गांवों में उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम की धारा-4 क/4 क (2) (प्रथम बार/द्वितीय बार) के तहत प्रकाशन के बाद समयबद्ध ढंग से कार्ययोजना बनाकर एक निश्चत समयावधि में चकबंदी की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।
बता दें की अपर निदेशक चकबंदी प्राविधिक तरुण कुमार मिश्र की ओर से शुक्रवार को इस सन्दर्भ में आदेश जारी किया गया हैं। जल्द ही चकबंदी की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। शासन ने चकबंदी कार्य को ई-चकबंदी के जरिए पारदर्शी ढंग से कराने के आदेश दिए हैं।
इन जिलों के गांवों में होगी चकबंदी।
देवरिया, वाराणसी, जौनपुर, बरेली, गोरखपुर, गाजीपुर, बस्ती, बदायूं, बलरामपुर, कानपुर देहात, मुरादाबाद, बिजनौर, रायबरेली, रामपुर , संतकबीरनगर, सोनभद्र, मऊ, मथुरा, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, अमरोहा, अलीगढ़, गोण्डा, प्रयागराज, बुलंदहशहर।

0 comments:
Post a Comment