खबर के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारियों से स्कूलों में कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू करने को लेकर एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू की जा सकें।
बता दें की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल में कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू करने के लिए राज्य के प्रत्येक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल में 20 कंप्यूटर की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि मध्य स्कूलों में 10-10 कंप्यूटर उपलब्ध कराये जाएंगे।
वहीं कक्षा नौ से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा और ई लाइब्रेरी की सुविधा के लिए स्कूलों को लैपटॉप दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने कहा है की वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में प्लस टू स्कूलों के लिए उपलब्ध करायी गयी राशि से लैपटॉप खरीदे जाएंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment