बक्सर समेत 4 जिलों को छोड़कर पूरा बिहार सूखे की चपेट में

न्यूज डेस्क: बिहार में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अररिया, भागलपुर, बक्सर, किशनगंज जिले को छोड़कर राज्य के सभी जिले सूखे की चपेट में हैं। बारिश नहीं होने से इन जिलों में धान की रोपनी नहीं हो पा रही हैं।

खबर के अनुसार एक जून से लेकर अब तक हुई बारिश के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने पूरे बिहार को रेड जोन, ग्रीन जोन व येलो जोन में बांटा है। ग्रीन जोन में भागलपुर, किशनगंज, अररिया और बक्सर जिले हैं, जहां सूखे की मार बहुत ही कम है। 

वहीं येलो जोन में बिहार के बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण व सीतामढ़ी जिले को रखा गया हैं। इन जिलों में सूखे की जबरदस्त मार हैं। फसलों को बचाने के लिए किसानों को तत्काल पानी की जरूरत हैं, वरना फसल सुख जाएंगे। 

वहीं बिहार के 30 जिले रेड जोन में रखे गये हैं। बता दें की इन जिलों में सामान्य से 12 प्रतिशत से लेकर 59 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जिसके कारण किसान धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है की अगर एक सप्ताह बारिश नहीं होती हैं तो भी उनकी हालत और खराब हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment