बता दें की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी जिन्होंने 2023 में BPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास की हैं उन्हें 50 हजार, वहीं जिन्होंने UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास किये हैं उन्हें बिहार सरकार द्वारा 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
खबर के अनुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अभ्यर्थियों को यह लाभ दिया जायेगा। इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से 31 जुलाई तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
ऐसे करें आवेदन : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट state.bihar.gov.in/scstwelfare/CitizenHome.html पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन से पहले प्रकाशित विज्ञापन को आवश्य पढ़ें।

0 comments:
Post a Comment