खबर के अनुसार हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रिप सिंचाई पद्धति में 90% के अनुदान की व्यवस्था सभी श्रेणी के कृषकों के लिए की गई है। इसका लाभ लेने के लिए राज्य के किसान आवेदन कर सकते हैं।
बता दें की सूक्ष्म सिंचाई एक उन्नत सिंचाई प्रणाली है जिसके द्वारा पौधे के जड़ क्षेत्र में विशेष रूप से निर्मित प्लास्टिक पाईपों द्वारा कम समय अन्तराल पर पानी दिया जाता है। इस व्यवस्था से पौधों के ग्रोथ तेजी से होता हैं और पानी की भी बचत होती हैं।
बिहार में इस योजना के तहत सभी श्रेणी के कृषकों को ड्रीप अन्तर्गत 90 प्रतिशत एवं स्प्रिंकलर अन्तर्गत 75 प्रतिशत सहायता अनुदान देने का प्रावधान है। इसका लाभ लेने के लिए बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in/pmksymi/AboutPMKSY.aspx पर विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment