नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट में बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर जिले को सबसे ऊपर बताया गया हैं। बहराइच जिले की 55 प्रतिशत आबादी आज भी गरीब हैं। जबकि श्रावस्ती जिले की 50 प्रतिशत आबादी गरीब वर्ग की श्रेणी में हैं। वहीं बलरामपुर में 42 प्रतिशत आबादी गरीब हैं।
हालांकि पिछले कुछ सालों में सरकार द्वारा उठाये गए कई बड़े फैसले से इन जिलों में विकास देखने को मिला हैं और इससे काफी मात्रा में लोग गरीबी के रेखा से बाहर आये हैं। 2015-16 में बहराइच में 72, श्रावस्ती में 74 और बलरामपुर में 70 फीसदी आबादी गरीब थी।
वहीं नीति आयोग की इस ताजा रिपोर्ट में गाजियाबाद अमीर जिलों की लिस्ट में टॉप पर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ और तीसरे नंबर पर कानपुर जिले के स्थान हैं। यूपी में गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर जिले की बड़ी आबादी अमीर हैं।

0 comments:
Post a Comment