अयोध्या होते हुए लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलेगी वंदे भारत

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। 

नॉथ ईस्टर्न रेलवे के लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि ये नई मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या से होते हुए गोरखपुर को लखनऊ से जोड़ेगी। एक मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 8 कोच होते हैं। 

बता दें की अयोध्या के रास्ते वंदे भारत ट्रेन के परिचालन होने से रामभक्तों को बड़ा फायदा होगा। रामभक्त गोरखपुर या लखनऊ से सीधे अयोध्या जा सकेंगे और भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे। इससे लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

मीडिया सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 7 जुलाई को हरी झंडी दिखाया जा सकता है। हालांकि अभी तक रेलवे के द्वारा तारीख की घोषणा नहीं की गई हैं। लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment