राजकोट, द्वारका, भावनगर, वलसाड सहित इन जिलों में होगी तेज बारिश

न्यूज डेस्क : गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर गुजरात के राजकोट, द्वारका, भावनगर, वलसाड सहित कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने राजकोट, द्वारका, भावनगर, वलसाड, दादरा नगर हवेली और दमण में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं। जबकि गांधीनगर, अहमदाबाद, अरवल्ली, गिर सोमनाथ में भी यलो अलर्ट जारी किया गया हैं। 

वहीं गुजरात के अमरेली, वडोदरा, नवसारी, जामनगर, कच्छ, जूनागढ़,  सोमनाथ, और भरूच में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के इन सभी जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो समुद्र में अनेक डिप्रेशन के कारण 30 जुलाई से 5 अगस्त तक राज्य में भारी बरसात होने की संभावना हैं। 2, 3 और 4 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं। कुछ स्थान पर आसमानी बिजली गिर सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment