बिहार SSC ने जारी किया स्टेनोग्राफर का एडमिट कार्ड

न्यूज डेस्क : बिहार में स्टेनोग्राफर एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार SSC ने स्टेनोग्राफर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार  बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर/ इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर एडमिट जारी किया हैं। आप जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती : इस भर्ती प्रक्रिया के तहत BSSC कुल 232 पदों पर भर्ती करेगा। इसमें इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर के लिए 7 रिक्तियां और स्टेनोग्राफर पदों के लिए 225 रिक्तियां हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम लिया जायेगा। 

एग्जाम की तिथि : आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा एक चरण में 30 जुलाई 2023 को आयोजित होगी। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट : bssc.bihar.gov.in

0 comments:

Post a Comment