मौसम विभाग ने लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी है। 2 से 4 सितंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। कहीं बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है तो कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
2 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
2 सितंबर को बिहार के बड़े हिस्से में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली और समस्तीपुर में बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।
इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
3 सितंबर को इन इलाकों में मौसम बदलेगा
3 सितंबर को मौसम का प्रभाव मुख्य रूप से उत्तर बिहार और कैमूर के आसपास देखने को मिल सकता है। पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा में येलो अलर्ट है। इसके साथ ही सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और कैमूर में भी बारिश तथा गरज-चमक की संभावना जताई गई है। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में किसी बड़े अलर्ट की स्थिति नहीं बताई गई है।
4 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार
4 सितंबर को मौसम का असर बिहार के कुछ सीमित जिलों में रहने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है।
किसानों के लिए भी जरूरी है मौसम का अपडेट
अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश खेती के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि, तेज हवा और आंधी के दौरान खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान का खतरा भी रहता है। किसानों को मौसम की स्थिति देखकर ही कृषि संबंधी जरूरी काम करने की सलाह दी जाती है।

0 comments:
Post a Comment