मेष राशि: इस अवधि में मेष राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। कारोबार में भी लाभ के योग बन सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ धन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए 2 से 7 सितंबर का समय कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा सौदा या लाभ का अवसर मिल सकता है। धन बचाने में भी सफलता मिलेगी।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मामलों में लाभदायक हो सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में पद या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में भी नए संपर्क भविष्य में फायदा पहुंचा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment