प्रोस्टेट कैंसर के 5 संभावित संकेत
1. बार-बार पेशाब आना
अगर रात में कई बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है या दिनभर सामान्य से ज्यादा बार पेशाब आता है, तो इसकी वजह प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि यह लक्षण प्रोस्टेट के बढ़ने या अन्य बीमारियों में भी दिखाई देता है।
2. पेशाब की धार कमजोर होना
पेशाब शुरू करने में परेशानी, धार का कमजोर होना या पेशाब करते समय रुक-रुककर आना भी एक संभावित संकेत है। कुछ लोगों को पेशाब पूरा खाली न होने का एहसास भी हो सकता है।
3. पेशाब या वीर्य में खून आना
पेशाब में खून दिखाई देना या वीर्य में खून आना गंभीरता से लेने वाला लक्षण है। इसके पीछे संक्रमण सहित कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में बिना देरी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
4. कमर, कूल्हे या हड्डियों में दर्द
अगर लगातार कमर, कूल्हे या हड्डियों में दर्द बना रहता है, तो इसकी जांच जरूरी है। प्रोस्टेट कैंसर के कुछ उन्नत मामलों में कैंसर हड्डियों तक फैल सकता है और दर्द की वजह बन सकता है।
किन पुरुषों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत?
प्रोस्टेट कैंसर का खतरा उम्र बढ़ने के साथ अधिक होता है। परिवार में पिता या भाई को प्रोस्टेट कैंसर रहा हो, तो जोखिम बढ़ सकता है। कुछ आनुवंशिक कारण भी इस बीमारी की आशंका को प्रभावित करते हैं। इसलिए अधिक उम्र के पुरुषों और पारिवारिक इतिहास वाले लोगों को डॉक्टर से अपनी व्यक्तिगत जांच और स्क्रीनिंग की जरूरत पर चर्चा करनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment