कमर्शियल सिलेंडर के कितने बढ़े दाम?
तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में महानगरों के हिसाब से इजाफा किया है। दिल्ली और मुंबई में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चेन्नई में कीमत 11.50 रुपये बढ़ाई गई है। 1 नवंबर से लागू नए रेट के मुताबिक चारों महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 10 रुपये बढ़कर 2,820 रुपये।
मुंबई: 10 रुपये बढ़कर 2,774.50 रुपये।
कोलकाता: 10 रुपये बढ़कर 2,964 रुपये।
चेन्नई: 11.50 रुपये बढ़कर 2,994.50 रुपये।
दूसरे महीने महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं के लिए यह लगातार दूसरा महीना है, जब कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 62.50 रुपये बढ़ाए गए थे। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ सकती है। इसका असर आने वाले समय में कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, जानिए रेट
कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 नवंबर को कोई बदलाव नहीं किया गया है। चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के मौजूदा दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 942 रुपये
कोलकाता: 968 रुपये
मुंबई: 941.50 रुपये
चेन्नई: 957.50 रुपये
आम लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा असर?
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। होटल और ढाबा संचालकों का खर्च बढ़ सकता है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहने से फिलहाल आम परिवारों को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment