जानें जन्म के समय बच्चे का वजन कितना होना चाहिए

हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं और जब बच्चे को जन्म देती हैं तब उनके दिमाग में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की उसका बच्चा स्वस्थ हैं या नहीं। साथ हीं साथ महिलाएं ये भी सोचती हैं की उसके बच्चे का वजन कितना हैं। क्यों की बच्चे के वजन पर हीं बच्चे का स्वास्थ निर्भर करता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगें की जन्म के समय बच्चे का वजन कितना होना चाहिए। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगें की कम वजन होने से या ज्यादा वजन होने से बच्चे के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
.समान्य तौर पर एक स्वस्थ बच्चे का वजन, जो नौ महीने का समय पूरा होने के बाद जन्म लेता हैं उसका वजन लगभग 2500 ग्राम से 2900 ग्राम में बीच में होनी चाहिए। यानि की 2.5 से 2.9 किलो के बीच के वजन का बच्चा सबसे स्वस्थ होता हैं। इनके शरीर में पाए जानें वाले सभी ग्लैंड पूर्ण रूप से विकसित होते हैं तथा इनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति भी बेहतर होती हैं। ऐसे शिशु को ज्यादा देख भाल की ज़रूरत नहीं होती हैं। इनका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं।
2 .जन्म के समय किसी भी बच्चे का वजन ज्यादा होना या कम होना महिला के स्वास्थ पर निर्भर करता हैं। कई बार गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जिसके कारण गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण जन्म के समय बच्चे का वजन औसतन कम हो जाता हैं। इन बच्चे को जन्म के बाद अधिक देख भाल की ज़रूरत होती हैं। क्यों की इनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता हैं। जिससे बच्चा बार बार बीमार पड़ जाता हैं।
3 .वैसे बच्चे जिनका जन्म समय से पहले हो जाता हैं वो उन बच्चों का वजन कम होता हैं। जिसके कारण उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता कमजोर होती हैं। हल्का सा मौसम परिवर्तन होने पर इन बच्चे का सेहत ख़राब हो जाता हैं। इन्हे देखभाल की ज़रूरत ज्यादा होती हैं। ऐसे बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए उनके माँ को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए तथा समय समय पर दूध पिलाते रहना चाहिए। इससे बच्चे का वजन बढ़ाने लगता हैं और बच्चा स्वस्थ रहता हैं।
.सामान्य तौर पर जन्म लेने वाले बच्चे का वजन 4 से 5 दिन के बाद बढ़ने लगता हैं जो बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा माना जाता हैं। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनके वजन में बढ़ोत्तरी नहीं होती हैं। इसे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को हर 10 दिन के बाद वजन प्राप्त करते रहें और डॉक्टर से सलाह लें। एक स्वस्थ बच्चे का वजन लगभग 30 ग्राम प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ता हैं।
5 .कभी कभी बच्चे के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा एकत्रित होने लगती तथा शरीर में कोलेस्ट्रॉल बर्न नहीं करता हैं। जिसके कारण बच्चे का वजन ज़रूरत से ज्यादा बढ़ने लगता हैं। ये भी बच्चे के हेल्थ के लिए सही नहीं माना जाता हैं। इससे बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता हैं। अगर आपका बच्चा ज़रूरतसे ज्यादा मोटा हो रहा हैं तो आप डॉक्टर की सहायता ले सकते हैं। आपके बच्चे के लिए अच्छा रहेगा।

0 comments:

Post a Comment