नकली और असली दूध को ऐसे पहचानें, 100 फीसदी है सही तरीका

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो  असली की जगह नकली दूध का सेवन कर रहे हैं। जो उनके सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय से नकली और असली दूध की पहचान कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
डॉक्टरों की माने तो नकली दूध सिंथेटिक  होता है जिसे आप स्वाद के जरिए नहीं पहचान सकते हैं। इसके लिए आपको आपके घर में आने वाले भैंस और गाय के असली दूध में पानी की मात्रा मिलानी होगी। आप थोड़ा पानी लें और उतना ही दूध लें और दोनों को मिला लें।

इसके बाद बर्तन में रखे पानी और दूध के मिश्रण को हिलाएं। अगर दूध में झाग बन जाता हैं और बुलबुलों रंग नजर आते हैं तो समझिए आपको परोसे जा रहे असली दूध में डिटर्जेंट मिला हुआ है। ये आपके हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक हैं। 

अगर आपके घर का दूध कुछ देर बाद पीला पड़ जाता है तो समझिए यह असली नहीं बल्कि नकली है। असली दूध कभी भी रखे रहने पर रंग नहीं बदलता है। जबकि नकली दूध गहरा पीला होने लगता है तथा गर्म करने पर इसमें पालपन आ जाता हैं। 

आपको बता दें की अगर सिंथेटिक दूध में यूरिया मिलाया जाए तो ये गाढ़े पीले रंग का दिखने लगता है। ये इंसान के हेल्थ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता हैं। असली दूध को हाथों के बीच रगड़ने पर कोई चिकनाहट महसूस नहीं होती। नकली दूध को अगर आप अपने हाथों के बीच रगड़ेंगे तो आपको डिटर्जेंट जैसी चिकनाहट महसूस होगी।

दूध में पानी मिलाकर उसकी कुछ बूंदे पत्थर या लकड़ी  पर गिराएं। अगर दूध बहकर नीचे की तरफ गिरे और सफेद निशान बन जाए तो दूध पूरी तरह से शुद्ध है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई मिलाबट नहीं हैं। आप दूध को पूरी तरह से जांच करके ही इसका सेवन करें। 

0 comments:

Post a Comment