हेल्थ डेस्क: विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोट के अनुसार पूरी दुनिया में लगभग 60 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हैं। इस कमी के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिसके सेवन करने से हीमोग्लोबिन की कमी दूर हो जाएगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .चुकंदर
आयुर्वेद के अनुसार चुकंदर का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके साथ ही अगर आप चुकंदर की पत्तियों को खाएंगे तो ज्यादा आयरन मिलेगा। चुकंदर की तुलना में इसकी पत्तियों में तीन गुना अधिक आयरन होता है। इसलिए आप इसका सेवन करें।
2. आंवला और जामुन
आपको बता दें की बराबर मात्रा में आंवले और जामुन कर रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। इससे हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती हैं।
3. पिस्ता
आयुर्वेद के अनुसार पिस्ते में 30 अलग-अलग तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है। इससे हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती हैं।
4. नींबू
आपको बता दें की नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे बॉडी में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और इसकी कमी दूर होती हैं।
5. अनार
अनार में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी के अलावा आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है। एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अनार पाउडर डालकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ाया जा सकता है।
6. सेब
सेब अनीमिया जैसी बीमारी में काफी लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
7. पालक
हीमोग्लोपबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है। पालक में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है। जो शरीर में न्य ब्लड सेल्स का निर्माण करती हैं।
8. सूखी किशमिश
ब्लड बनने के लिए जरूरी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को किशमिश पूरा करती है। आयरन से भरपूर सूखी काली किशमिश का सेवन करके आप अपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं।
9. अंजीर
अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन पाया जाता है। दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर, सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।
10.अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड की मात्रा काफी अच्छी होती है। अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम फाइबर और विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
0 comments:
Post a Comment