हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती हो जाती हैं तब महिलाओं के शरीर में प्रेग्नेंसी हार्मोन्स का निर्माण होने लगता हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। इन परिवर्तन के बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे गर्भावस्था में पहले हफ्ते के लक्षण के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .मेडिकल साइंस के अनुसार गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में प्रेग्नेंट महिला को ब्रेस्ट में अचानक से भारीपन महसूस होता है। चेहरे पर अचानक से झाइयां नजर आने लगती हैं। यह बदलाव गर्भावस्था के शुरुआती छह महीनों या अंतिम छह महीनों में नजर आते हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।
2 .आपको बता दें की प्रेग्नेंसी के वक्त गर्भवती महिला के मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है। ऐसे में उसे भोजन के बजाए सिर्फ खट्टी चीजों का ही स्वाद सही लगता है। लेकिन महिलाओं को ज्यादा खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए।
3 .प्रेग्नेंसी के पहले हफ्ते में निषेचित अंडे में विभाजन हेाता। कोशिकाओं के इस गोले को मेडिकल साइंस की भाषा में ब्लास्टोसाइट कहते हैं।
4 .मेडिकल साइंस के अनुसार गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों में जी मिचलाना, उल्टी होना, कई बार पेशाब जाना आदि शामिल हैं। इसके इतर गर्भधारण करने पर महिला को थकान की शिकायत होती है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं में सिर दर्द के साथ ही शुरुआत में पैरों में सूजन भी नजर आती है। ये सभी संकेत गर्भवती होने के होते हैं।
5 . गर्भावस्था में पहले हफ्ते में महिलाओं के दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या होती हैं। ये शरीर में होने वाले हार्मोनिक बदलाव के कारण होता हैं।
0 comments:
Post a Comment