हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में कई बीमारियां ऐसी हैं जो इंसान के शरीर में तेजी के साथ फ़ैल रही हैं। इन बीमारियों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग इसका ख्याल रख सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जो बीमारियां भारत में तेजी के साथ फ़ैल रही हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
डायबिटीज की बीमारी :
भारत में डायबिटीज की बीमारी तेजी के साथ फ़ैल रही हैं जो लोगों के लिए एक चिंता का विषय हैं। इस बीमारी के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं जो इंसान के हेल्थ को नुकसान पहुँचाती हैं।
डायबिटीज के लक्षणों में आमतौर पर जो सामने आते हैं उनमें बार-बार पेशाब जाना। जरूरत से ज्यादा प्यास लगना। भरपूर नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होना और जरूरत से ज्यादा भूख का अहसास होना शामिल है। ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेना सबसे बेहतर उपाय हैं।
कैंसर की बीमारी :
आपको बता दें की पिछले साल के मुकाबले इस साल कैंसर के मामले में तेजी के साथ वृद्धि हुयी हैं जो भारत के लिए एक चिंता का विषय हैं। लेकिन अगर आप सही समय पर इसका इलाज कराते हैं तो आप इस बीमारी से बच सकते हैं।
कैंसर के कई लक्षण होते हैं। इनमें पेशाब में खून आने से लेकर रात में खूब पसीना आने तक शामिल है। अगर आपको खाना नहीं पचता और आपके दिल की धड़कन बढ़ी रहती है और तेजी से वजन घट रहा है तो फौरन डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ताकि इस बीमारी से बचा जा सकें।
हाइपरटेंशन की बीमारी :
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें धीरे-धीरे हार्ट, किडनी व शरीर के दूसरे अंग काम करना बंद कर देता हैं। हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर है। हाइपरटेंशन कई कारणों से होता है, जिनमें से कुछ कारण शारीरिक और कुछ मानसिक होते हैं। हाइपरटेंशन में रक्तचाप 140 के पार पहुंच जाता है।
जब किसी व्यक्ति को हाइपरटेंशन की बीमारी होती हैं तो उनके शरीर में चक्कर आना, धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाना, सिर दर्द की शिकायत शुरू होती है। ये सब हाइपरटेंशन के लक्षण हैं। इसके अलावा बेचैनी, थकान, अनिंद्रा, गुस्सा आना शुरू हो जाता है। हाइपरटेंशन के कारण व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो जाता है। ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस बीमारी से बचा जा सके।
0 comments:
Post a Comment