सेक्स से फैल रहा यह खतरनाक वायरस, जिसका नहीं है इलाज

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो इंसान के लिए सेक्स जितना ज़रूरी हैं। उससे भी ज्यादा ज़रूरी इनके बारे में सही जानकारी का होना हैं। कई बार सही जानकारी नहीं होने से कपल के शरीर में कुछ ऐसे वायरस जन्म ले लेते हैं जो उनके हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे सेक्स से फैलने वाले उस वायरस के बारे में जिस वायरस का इलाज नहीं हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
ह्यूमन पेपिलोमा वायरस :
सेक्स के द्वारा फ़ैलाने वाला एचपीवी यानी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस एक बेहद खतरनाक हैं। आम और सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस है। इस वायरस से होने वाली बीमारी के लक्षण भी मालूम नहीं चलते। जिसके कारण न तो प्रभावित व्यक्ति को बीमारी का पता चलता है और न ये पता चलता है कि उनसे ये बीमारी उनके पार्टनर को भी हो रही है। इसलिए इसके बारे में लोगों को सही जानकारी का होना बहुत ज़रूरी हैं ताकि लोग खुद को इस वायरस से बचा सके। 

आपको बता दें की यह ह्यूमन पेपिलोमा वायरस यौनांग और गुदा की त्वचा के एक-दूसरे से संपर्क में आने से फैलता है। सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि सेक्स गतिविधियों के दौरान कंडोम का इस्तेमाल किया जाए तो इस संक्रमण से पूरी तरह बचा जा सकता है तथा अपने पार्टनर को भी इस वायरस से बचाया जा सकता हैं। 

यूके पब्लिक हेल्थ सर्विस, एनएचएस और अमेरिक एसोशिएशन ऑफ सेक्सुअल हेल्थ इसकी पुष्टि करते हैं की असुरच्छित शारीरिक संबंध बनाने से इंसान के शरीर में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस उत्पन हो सकता हैं। 

आमतौर पर एचपीवी संक्रमण का कोई लक्षण नहीं होता। इसलिए इसका पता लगाना आसान नहीं है। महिलाओं में उनके गर्भाशय की कोशिकाओं के नमूने की जांच करके उनमें एचपीवी के संक्रमण का पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें की महिलाओं में एक वजाइनल साइटोलॉजी यानी कोशीय जांच और दूसरी पेप टेस्ट या पेपनिकोलाई जांच के द्वारा इस वायरस का पता लगाया जा सकता हैं।

 लेकिन पुरुषों में अभी भी इस वायरस के संक्रमण का पता लगाने का कोई विश्वसनीय तरीका नहीं मिला है। इसलिए संबंध के दौरान पुरुषों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment