हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत ही बीमारियां ऐसी हैं जो इंसान के शरीर में सेक्स के द्वारा फ़ैल रही हैं। इन बीमारियों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सकें। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां इंसान के शरीर में सेक्स के द्वारा हो रही हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
नाइसेरिया मेनिंजाइटिस :
एक अध्ययन के मुताबिक ये संक्रमण आज के वर्तमान समय में एक शख्स से उनके पार्टनर में ओरल सेक्स और अन्य तरह के संपर्क से पहुंच रहा हैं। आपको बता दें की कुल पांच तरह के एन. मेनिन्जाइटिस दुनिया भर में होने वाले यौन संक्रमण के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि इस बैक्टीरिया के लिए दो वैक्सीन उपलब्ध हैं जिनकी मदद से इस बैक्टीरिया के प्रभाव को कम किया जा सकता है। लेकिन लोगों को सावधान रहने की भी ज़रूरत हैं।
माइकोप्लाजमा जेनिटेलियम :
आज के वर्तमान समय में ये बैक्टीरिया महिलाओं की प्रजनन प्रणाली में पैल्विक सूजन का कारण बनता है। जिससे महिलाओं में बांझपन, गर्भपात, समय से पहले प्रसव और यहां तक कि भ्रूण की मृत्यु तक हो सकती है। यह समस्या महिलाओं में तेजी के साथ बढ़ रही हैं। कॉन्डोम का इस्तेमाल इस संक्रमण को पार्टनर तक पहुंचने से रोक सकता है।
लिंफोंग्रानुलोमा वेनेरेउम (एलजीवी) :
यह सेक्स के द्वारा उत्पन होने वाला भयानक संक्रमण हैं। एलजीवी के संक्रमण के कारण अस्थायी पिंपल, जननांग में अल्सर की परेशानी हो सकती है और फिर इसका बैक्टीरिया शरीर के लसिका तंत्र पर आक्रमण कर देता है। रेक्टल संक्रमण आंत से जुड़ी बीमारियां दे सकता है। मलाशय की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए इसके बारे में जानकारी होना जरुरी हैं।
शिगेला फ्लेक्जेनरी :
वैज्ञानिकों का मानना है कि एस. फ्लेक्जेनरी मूल रूप से ओरल सेक्स और एनल सेक्स के जरिए इंसान के शरीर में फैलता है। दुनिया भर में इसके संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इस संक्रमण के बाद पेट में तेज दर्द, डायरिया जैसी शिकायत होती है और इस तरह ये बैक्टीरिया अपना संक्रमण आगे तक फैलाता है।
0 comments:
Post a Comment