हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान के अनुसार शिमला मिर्च हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन सी के साथ साथ विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शिमला मिर्च खाने के फायदे के बारे में की इसको खाने से शरीर में कौन-कौन से फायदे होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
दिल के लिए फायदेमंद :
दरअसल शिमला मिर्च में फलेवॉनाइड्स की मात्रा भरपूर होती हैं। जो हृदय समस्याओं को आपसे दूर रखती है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीके से करने में मददगार हो सकती है। जिसके कारण ह्रदय की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं।
आयरन की कमी होगी दूर :
शिमला मिर्च में आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का काम करती हैं। इससे इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं और शरीर में एनीमिया की बीमारी नहीं होती हैं। इसलिए शिमला मिर्च का सेवन अच्छा माना जाता हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए :
शिमला मिर्च शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता हैं। शिमला मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ−साथ यह दिमाग के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
कैंसर को रखे दूर :
शिमला मिर्च में कई तरह के ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स को जन्म नहीं लेने देते हैं। जिससे कैंसर की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। और इंसान का शरीर भी स्वस्थ रहता हैं।
मोटापा होगा कम :
शिमला मिर्च में बेहद कम कैलोरी होती है, जिसके कारण इसका सेवन करने से वजन बढ़ने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। साथ ही साथ इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर कार्य करती है जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
0 comments:
Post a Comment