घर पर ऐसे रखें कछुआ, कभी नहीं होगी धन की कमी

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो कछुआ भगवान विष्णु के अवतारों में शामिल हैं। इसे घर पर रखने से घर में दैविक शक्तियों का असर होता हैं तथा घर के तमान वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे घर पर कछुआ रखने के फायदों के बारे में तो आइयें इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .शास्त्रों की बात करें तो भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। जिसे कूर्म अवतार कहा गया था। इसलिए कछुआ को रखने से रुके हुए कार्य भी में भी सफलता मिलती है। साथ ही साथ इंसान के जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं आती हैं। 

2 .कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि उत्तर दिशा को लक्ष्मी जी का दिशा माना गया है। ऐसे स्थान पर कछुआ रखने से शत्रुओं का नाश होता है। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं तथा बिजनेस व्यापार में तरक्की हासिल होती हैं। 

3 .शास्त्रों के अनुसार अगर घर में पैसों की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की कछुआ का मुंह हमेशा घर के अंदर की तरह हो। इससे धन की कमी दूर हो जाती हैं और इंसान को आर्थिक धनलाभ होता हैं। 

4 .आपको बता दें की कछुआ को  हमेशा ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। कछुए को भूलकर भी अपने बेडरूम में न रखें। क्यों की  बेडरूम में कछुआ को रखने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता  है। जिससे घर में अशांति आ जाती हैं। 

5 .धातु से बना कछुआ आप अपने घर के पूजा स्थान में रख सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी तथा आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगी। 

0 comments:

Post a Comment