हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो आंतों को साफ करके पेट की अनेक होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। हमारे शरीर में अधिकतर बीमारिया पेट सही से साफ न हो पाने की वजह से होती है और इंसान अस्वस्थ हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर हम आंतों को साफ़ कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
भरपूर पानी का सेवन करें:
आंतों की सफाई के लिए पानी की अच्छी मात्रा होने से आसान, सरल और प्रभावी कुछ भी नहीं है। आप प्रतिदिन भरपूर पानी का सेवन करें। इससे आपके आंतों की सफाई होती रहेगी और आंतों में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जायेगा तथा आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।
फाइबर युक्त भोजन:
आपको बता दें की फाइबर पाचन तंत्र को उत्तेजित करने के साथ-साथ मल त्याग को विनियमित करने के लिए जाना जाता है। यह पेट में मौजूद अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करता है। यह आंतों के साथ सभी प्रकार की समस्याओं का भी इलाज करता है। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
नारियल पानी का सेवन :
आंतों की सफाई के लिए नारियल पानी सबसे अच्छा घरेलू उपाय हैं। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो आंतों को अच्छी तरह से साफ़ करते हैं। इससे इंसान की आंत स्वस्थ और सेहतमंद रहती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को नारियल पानी का सेवन करनी चाहिए।
दही का सेवन करें:
हर दिन ताजा और कम वसा वाले दही खाने से आंत की सफाई अच्छी तरह से होती हैं। दही में मौजूद प्रो-बायोटिक और अच्छे जीवाणु, खराब कीटाणुओं को दूर करने में मदद करते हैं और साथ ही अपशिष्ट उत्पादों और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को दही का सेवन करनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment