धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह के समय सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं। इससे इंसान के जीवन पर सकारात्मक शक्तियों का असर होता हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे मंत्र के बारे में जिस मंत्र का जाप अगर आप सूर्य को जल अर्पित करते समय करते हैं तो इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
इस सूर्य मंत्र का करें जाप :
ऊं मित्राय नम:
ऊं रवये नम:
ऊं सूर्याय नम:
ऊं भानवे नम:
ऊं पुष्णे नम:
ऊं मारिचाये नम:
ऊं आदित्याय नम:
ऊं भाष्कराय नम:
ऊं आर्काय नम:
ऊं खगये नम:
सूर्य मंत्र के लाभ :
आपको बता दें की भगवान सूर्य को आत्मा का हिस्सा माना जाता है। इसके सूर्य मंत्र का जाप करते समय अर्घ्य देना और भी शुभ फलदायी होता है। इससे स्वास्थ्य लाभ भी होता है तथा जीवन में सकारात्मक शक्तियों का असर बना रहता हैं। इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं तथा जीवन में बरकत बनी रहती हैं।
0 comments:
Post a Comment