हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो प्रतिदिन चाऊमीन खाते हैं। डॉक्टरों की मानें तो चाऊमीन इंसान के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। इससे इंसान के हेल्थ को नुकसान पहुंचता हैं तथा शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस नुकसान के बारे में जो नुकसान चाऊमीन खाने से होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं।
1 .अगर आप सप्ताह में चार से पांच बार भी चाऊमीन खाते हैं, तो इसका सेवन आपकी पाचन क्षमता कमजोर कर सकता है। इससे आपको पेट संबंधी अन्य रोग भी हो सकते हैं। साथ ही साथ आपके पेट में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। इसलिए ज्यादा चाऊमीन का सेवन ना करें।
2 .आपको बता दें की चाऊमीन में मोनो सोडियम ग्लूकोनाइट और अजीनोमोटो एक सोडियम सॉल्ट है, जो स्वाद ग्रंथियों को नुकसान पहुंचाती है। ये आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं। इससे आपका हेल्थ ख़राब हो सकता हैं तथा शरीर में कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं।
3 .चाऊमीन बनाने में अजीनोमोटो का अधिक इस्तेमाल किया जाता हैं जो हेल्थ के लिए खतरनाक हैं। इससे शरीर का थायराइड ग्लैंड अनियंत्रित हो जाता हैं और इंसान को थायराइड की बीमारी हो जाती हैं। इसलिए ज्यादा चाऊमीन खाने से बचें।
4 .चाऊमीन मैदे की बनी होती है इसलिए आंतों में चिपकती है और कब्ज पैदा करती है। आपको बता दें की मैदे के टुकड़े शरीर के अपेंडिक्स पर असर डालकर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ ख़राब हो सकता हैं।
5 .डॉक्टरों का कहना है कि चाऊमीन में स्वाद के लिए खतरनाक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। जो शरीर केव पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता हैं। इससे डाइजेसन क्रिया प्रभावित होती हैं और इंसान के शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं।
0 comments:
Post a Comment