दुनिया डेस्क: आज के वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। दुनिया में ऐसी कोई भी जगह नहीं हैं जहां महिलाएं पुरुषों से कम हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के सबसे ताकतवर महिला सेना के बारे में की किस देश की महिला सेना दुनिया में सबसे ताकतवर हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
इजरायली महिला सेना :
इजरायली महिला सैनिकों को दुनिया की पहली सबसे शक्तिशाली महिला सेना में से एक माना जाता है। आपको बता दें की इस देश में सैनिकों की संख्या लगभग 3100000 है। जिसमें महिला सैनिकों की संख्या 1.5 मिलियन के करीब है। इजरायल को दुनिया का एक शक्तिशाली और खतरनाक देश माना जाता है। इज़राइल में प्रत्येक नागरिक को सैन्य प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है जिसके कारण इज़राइल दुनिया में एक ताकतवर सैन्य शक्ति के रूप में जाना जाता हैं।
रूस की महिला सेना :
रूस की महिला सेना दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली महिला सेना है। रूस को दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश भी माना जाता है। रूस की महिला सेना अपनी ताकत और सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की महिला सेना युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार रहती हैं। ये हर प्रकार के युद्ध में भाग ले सकती हैं।
अमेरिका की महिला सेना :
दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की महिला सेना दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला सेना हैं। आपको बता दें की संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1942 में महिला सेना बल का गठन किया गया था। जिसके बाद महिला सैनिकों ने कई बड़े ऑपरेशन भी किए हैं। यहां की महिला सेना भी किसी भी प्रकार के युद्ध में हिसा लेने के लिए तैयार रहती हैं।
0 comments:
Post a Comment