धर्म डेस्क: फेंगशुई वास्तुशास्त्र में कछुए को सुख-समृद्धि और गुडलक का प्रतीक माना गया है। इससे इंसान के जीवन में समृद्धि आती हैं तथा जीवन के हर कार्य में किस्मत का साथ मिलता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कछुए की अंगूठी पहनने के फायदे के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .फेंगशुई के अनुसार कछुआ शान्ति और धैर्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसकी अंगूठी पहनने से मनुष्य के अंदर धैर्य और शान्ति आती है तथा जीवन में कभी किसी चीज को लेकर मन नहीं भटकता हैं।
2 .कछुए की अंगूठी से वास्तुदोष दूर होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती हैं।
3 .शास्त्रों के अनुसार कछुए को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए इसको पहनने से घर पर धन और सुख-समृद्धि आती है। इससे जीवन में धन की कमी नहीं होती हैं।
4 .आपको बता दें की कछुए की अंगूठी को केवल चांदी की धातु से ही बनवाना चाहिए तभी शुभ फल की प्राप्ति होती है।
5 .कछुए की अंगूठी को दाएं हाथ की तर्जनी और बीच की उंगली में पहनना चाहिए।
6 .कछुए की अंगूठी को पहनते वक्त इस बात का ध्यान देना चाहिए कछुए का सिर बाहर की ओर होना चाहिए। तभी इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती हैं।
0 comments:
Post a Comment