महिलाओं को इस उम्र में होती हैं सबसे अधिक सेक्स प्रॉब्लम्स

शोध- मेडिकल साइंस की बात करें तो महिलाओं की उम्र जैसे जैसी बढ़ती हैं। उनके शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं जिसका असर उनके सेक्स लाइफ पर देखने को मिलता हैं । इन बदलाव के बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि वो खुद का ख्याल रख सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस उम्र के बारे में जिस उम्र में महिलाओं को सबसे ज्यादा सेक्स प्रॉब्लम होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार हाल ही में  इटली में हुई एक स्टडी में यह बात निकल कर सामने आई है की आमतौर पर महिलाओं को 40 से 55 साल की उम्र के बीच सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं सबसे अधिक होती हैं। इस उम्र में महिलाओं को कई तरह के सेक्स प्रॉब्लम से गुजरना पड़ता हैं।

शोध की मानें तो 40 से 55 साल की उम्र के बीच महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम होने की मुख्य वजह के रूप में मेनोपॉज से जुड़ी दिक्कतें सामने आती हैं। जिसके प्री सिंप्टम्स के तौर पर महिलाएं वजाइनल ड्राइनेस, इरिटेशन और उत्तेजना की कमी महसूस करती हैं। इसके लक्षण हर महिला में दूसरी महिला से अलग हो सकते हैं। इसलिए महिलाओं को ध्यान देनी चाहिए और किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

40 से 55 साल की उम्र के बीच में महिलाओं को होने वाले पीरियड्स बंद हो जाते हैं। इसका कारण ओवेरियन कर्व्स द्वारा फिमेल हॉर्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन बनाना कम हो जाता है। इस कारण महिलाएं सेक्शुअल लाइफ से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हैं। इससे मूड स्विंग्स, जॉइंट में पेन और नींद ना आना जैसी दिक्कतें होती हैं।

0 comments:

Post a Comment