डायबिटीज की बीमारी में इन फलों का सेवन करना है बेहतर

हेल्थ डेस्क: जब कोई व्यक्ति डायबिटीज से ग्रसित होता हैं तो उसे बहुत सी चीजों को ना खानें की सलाह दी जाती हैं। ताकि उनके शरीर में शुगर का लेवल संतुलित रह सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फल के बारे में जिन फल का सेवन डायबिटीज की बीमारी में बेहतर होता हैं। इससे डायबिटीज की समस्या कंट्रोल में रहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .आपको बता दें की जिन फलों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में पाए जाते हैं उनका सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती है। डायबिटीज से ग्रसित लोग इस तरह के फलों का सेवन कर सकते हैं। इसलिए  डायबिटीज की बीमारी में अमरूद, सेब, नाशपाती, संतरा, अंगूर जैसे फलों का सेवन किया जा सकता है। ये लाभकारी होता हैं। 

2 .डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए जैसे तरबूज, खरबूजा, आम और चीकू। इसके सेवन से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाता हैं और कई तरह की समस्या जन्म लेने लगती हैं। इसलिए इस बात का सदैव ख्याल रखें। 

3 .डायबिटीज के मरोजो को ज्यादा पके फल नहीं खानी चाहिए क्यों की बहुत ज्यादा पके फलों में शुगर की मात्रा कम पके या थोड़ा कच्चे फलों की तुलना में ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा पके फलों को खाने से हमेशा बचना चाहिए। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ सकती हैं। 

4 .डायबिटीज मरीज फलों का छिलका स्वाद बढाने के चक्कर में न उतारें। क्यों की फलों के छिलकों में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो कि फायदेमंद है। इससे हेल्थ अच्छी रहती हैं और शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। इसलिए इस बात का ख्याल रखें। 
 

0 comments:

Post a Comment