धर्म डेस्क: वास्तुदोष की बात करें तो आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने घरों के आस पास पौधा लगाना पसंद करते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कभी कभी उन पौधों के कारण घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होने लगता हैं। जिससे इंसान के जीवन में परेशानी आती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी ज़रूरी बातों के बारे में जिन बातों को घर के आस-पास पौधा लगाने से पहले जान लेना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आपके घर के पूरब दिशा में पीपल का पेड़ है तो वास्तु के हिसाब से यह सही नहीं है क्योंकि पीपल का पेड़ होने से घर में निर्धनता और भय आती है। इसलिए इस बात का सदैव ख्याल रखें।
2 .आपको बता लें की घर के दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं काटेदार पेड़। क्यों की इससे घर परिवार के सदस्य रहते हैं हमेशा बीमार। वहीं आप चाहे तो दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ लगा लें यह शुभफलदायक होता है। इससे जीवन में सुख और शांति आती हैं।
3 .वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पीछे या दक्षिण के तरफ फलदार वृक्ष लगाना शुभ होता है। घर में हमेशा खुशियों का माहौल होता है। परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है। साथ ही साथ इंसान को जीवन के हर कार्य में लाभ होता हैं।
4 .अगर घर के पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ हो तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। मनचाहा फल मिलता है तथा इंसान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
5 .घर के आगे खुशबु देने वाला पौधा लगाना शुभ माना जाता हैं। इससे घरों में सकारात्मक शक्तियों का बास होता हैं।
0 comments:
Post a Comment