असम पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर नौकरी, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: अगर आप असम पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की असम पुलिस ने कांस्टेबल की भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। 
योग्यता :
आपको बता दें की कांस्टेबल  की भर्ती 10वीं-12वीं पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए निकली गई है। अगर आप 10वीं-12वीं पास हैं तो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 

पदों की संख्या :  6662 

आवेदन करने के लिए  प्रक्रिया 23 दिसंबर 2019  से शुरू। 
 आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी, 2020 है. 

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 25 साल  के बीच में निर्धारित की गयी हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
असम पुलिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक टेस्ट (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता टेस्ट (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। 
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इसके नोटिफिकेशन को पढ़ लें। इससे आवेदन करने में आसानी होगी। 

0 comments:

Post a Comment