न्यूज डेस्क: रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं। साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 3584 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। आपको बता दें की ये भारतीय बिना एग्जाम और इंटरव्यू के मैरिट के आधार पर होगा। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2019 है।
पदों की संख्या 3584 .
ये भर्तियां फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मैकेनिक रेफ्रिजेशन, एसी, पास्सा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कारपेंटर, वेल्डर, मेडिकल लैब टेक्निशियन, वायरमैन जैसे पदों पर निकली हैं।
कैरिज वर्क्स पेरम्बूर में 1208,
सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक के लिए 723
सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए 1654,
योग्यता।
10वीं पास उम्मीदवार इन सभी पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता भी मांगी गई है. .कुछ पदों पर 12वीं में साइंस विषय से पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
आयु सीमा
उम्मीदवार आयु की न्यूनतम सीमा 15 और अधिकतम 24 वर्ष है। फ्रेशर्स के लिए आयु अधिकतम सीमा 22, एक्स आईटीआई व एमएलटी के लिए 24 रखी गई है।
आवेदन शुल्क।
जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये।
SC/ST/महिला/PWD उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
उम्मीदवार https://iroams.com/Apprentice/recruitmentIndex पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment